Advertisement

बांदा-बहुमत में आए तो बुंदेलखंड को बनाएंगे अलग राज्य- मायावती -हमारी सरकार में ब्राम्हणों का कही भी उत्पीड़न नही हुआ-मायावती

http://satyarath.com/

बहुमत में आए तो बुंदेलखंड को बनाएंगे अलग राज्य- मायावती
-हमारी सरकार में ब्राम्हणों का कही भी उत्पीड़न नही हुआ-मायावती

बांदा ब्यूरो मयंक शुक्ला अखंड आवाज

बांदा। लोकसभा क्षेत्र बांदा/चित्रकूट से बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी के समर्थन में प्रचार करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती अतर्रा कस्बे में पहुंचकर जमकर हुंकार भरी और विपक्षी दल पार्टियों के ऊपर जमकर निशाना साधा।मायावती नें एक बार फिर बसपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का ऐलान किया। मायावती ने चुनावी जनसभा से ऐलान किया कि अगर हम लोग सत्ता पर आते हैं तो बुंदेलखंड को अलग राज्य बनायेंगे और यहां विकास की नई इबारत लिखेंगे। बसपा सुप्रीमो ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सभी पार्टियों ने ई बांड के माध्यम से चंदा लेकर चुनाव लड़ा है. हमारी ऐसी पार्टी है जिसने किसी भी पूंजीपति और धन्ना सेठों से एक भी रुपया चंदा नहीं लिया. मेरे जन्मदिन दिवस पर आए थोड़ा-थोड़ा चंदा को एकत्रित कर पार्टी चलाई और चुनाव लड़ने का काम किया है। उन्होंने बुंदेलखंड में ब्राह्मण वोटरों की संख्या को देखते हुए ब्राह्मण वोटों को साधते हुए नजर आई। मायावती ने कहा कि हमारी सरकार में ब्राम्हणों का कही भी उत्पीड़न नही हुआ है। और बुंदेलखंड में ब्राह्मण वोटो की संख्या अधिक है, इसलिए उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगो को टिकट दिया है। बांदा/चित्रकूट/हमीरपुर/महोबा और झांसी लोकसभा सीट से बसपा ने ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी चुनाव में उतारे है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में गरीब वंचित आदिवासियों के हक पर डाका डालने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है। अखिलेश यादव के राज्य में गुंडों का आतंक रहा है तो अब की सरकार भी जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति कर रही है। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि देश आजादी के बाद चाहे कांग्रेस रही हो या फिर 10 सालों से भाजपा दोनों ने ही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। और उनका प्रयोग विपक्ष को फंसाने में किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इन लोगों ने अति पिछड़े आदिवासी और गरीबों के आरक्षण को खत्म किया है।मायावती नें कहा की सपा और भाजपा दोनों ब्राहम्ण विरोधी हैं। जनता को मुफ्त का राशन मोदी जेब से नहीं, बल्कि जनता के टैक्स से ही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा अभी तक नहीं भरा गया है।इसी तरह अखिलेश यादव भी दलित, अति पिछड़ों और आदिवासियों के खिलाफ हैं। मोदी सिर्फ पूंजीपतियों को ही मालामाल कर रहे हैं, गरीबों की उनको कोई फिक्र नहीं है। जनता को मुफ्त राशन देकर आरएसएस वाले नमक खाने का हवाला देते हुए लोगों पर भाजपा को ही वोट देने का दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस की तरह भाजपा ने जांच एंजेसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। मायावती नें भाजपा और इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि हमारी बहुजन समाज पार्टी इसी वजह से घोषणा पत्र नहीं बनाती, पार्टी जो कहती है वह करती है। एक अकेले बसपा को छोड़ सभी दलों ने करोड़ों रुपये का चंदा पूंजीपतियों से वसूला है। युवाओं को नौकरी मिलेगी, मुस्लिमों का उत्पीड़न रुकेगा। ऐसा सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट से स्पष्ट है। यदि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी, तो युवाओं को नौकरी मिलेगी!

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!