Advertisement

श्रावस्ती : पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान के तहत साईकिल जागरूकता रैली निकाली

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग 

श्रावस्ती।जनपद में बुधवार को रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमान्डेंट, 62वीं वाहिनी भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय भिनगा में पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान के तहत मुख्यालय भिनगा से नवीन मंडी भिनगा होते हुए खरगौरा पटना गाँव तक साईकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 

कमान्डेंट सहित निरुपेश कुमार उप कमान्डेंट,  सोनू कुमार उप कमान्डेंट,  राहुल भरत माली सहायक कमान्डेंट सहित वाहिनी के समस्त जवानों ने वाहिनी मुख्यालय से नवीन मंडी भिनगा  होते हुए खरगौरा पटना गांव एवं बाजार तक पोस्टर, बैनर एवं जागरूकता नारे के साथ साईकिल रैली निकाल कर पर्यावरण बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान कमान्डेंट  ने बताया कि जैसा कि हम सब जानते हैं, आज पृथ्वी कई पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता का ह्रास, और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग – ये कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जो हमारे ग्रह को खतरे में डाल रहे हैं।

इन चुनौतियों से निपटने के लिए, हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। हमें ऐसे विकल्पों जैसे ऊर्जा का संरक्षण, पानी का संरक्षण, कचरे का कम होना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, स्थानीय रूप से उत्पादित भोजन खाना, सामूहिक परिवहन का उपयोग और पेड़ लगाना आदि को अपनाना होगा जो पर्यावरण के अनुकूल हों और धरती को बचाने में योगदान दें ।इन छोटे बदलावों से भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। यदि हम सब मिलकर प्रयास करें, तो हम पृथ्वी को एक स्वस्थ और टिकाऊ ग्रह बना सकते हैं। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

आइए हम सब मिलकर प्रयास करें और धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर जगह बनाएं । इसके अलावा वाहिनी की समस्त समवाय/सीमा चौकियों के जवानो के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में साईकिल रैली-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर सीमावर्ती ग्रामीणों को पर्यारण बचाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर   सहायक उप निरीक्षक , मनीष मीना ,नरेश कुमार,आरक्षी प्रदीप कुमार एवं अन्य जवान उपस्थित रहे |

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!