Advertisement

बीकानेर-हाईवे पर सड़क हादसों दौर जारी स्लीपर बस व कार की भयंकर भिड़त,एक की मौत एक गंभीर घायल

न्यूज़ चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्री डूंगरगढ़ नेशनल हाइवे अब हादसों का हाईवे बन गया आज फिर एक और भयानक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें दो जनें गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयपुर से बीकानेर की और आ रही बस में किसी सवारी के लघुशंका के कारण कित्तासर व बिग्गाबास रामसरा के बीच में बस को रूकवाया गया एवं सवारी लघुशंका के लिए गई। तभी तेज गति से पीछे से आई कार उसमें पीछे से आकर टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि कार बस के नीचे घुस गई एवं बुरी तरह से फंस गई। बस में सवार लोगों ने उन्हें संभाला एवं निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंचे एक ट्रेक्टर सवार ने अपने ट्रैक्टर में रस्सी बांध कर कार को पीछ खींचा तो कार में सवार एक जने को निकाला जा सका। जिसे मौके पर पहुंची गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में लोगों के सामूहिक प्रयासों से दुसरे घायल को भी बड़ी मुश्किल से निकाला गया व निकाल कर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय भेजा गया। मौके पर जाम के हालात बन गए है एवं बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गएएवं कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है एवं दूसरे को गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओसियां निवासी शैतानाराम पुत्र मंगलाराम के रूप् में हुई है एवं राजेश पुत्र
राजकरण निवासी राजलदेसर को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बीकानेर रैफर किया घायल को आपणो गांव सेवा समिति कीएम्बुलैंस से बीकानेर रवाना किया गया है। वहीं मौके पर पुलिस व टोल कंपनी की टीम ने पहुंचकर क्रेन के माध्यम से दोनों गाडियों को साईड में कर हाईवे पर जाम खुलवा दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!