Advertisement

बीकानेर- बड़ी खबर फरलो मारने वाले और लेट-लतीफ कार्मिकों की शिकायत करेंगे पेड़-पौधे

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी का आज जारी एक आदेश सरकारी कर्मचारियों में खलबली मचाने वाला साबित हो रहा है। सिंघवी ने बीकानेर संभाग के हर सरकारी दफ्तर में हर सरकारी कर्मचारी को एक पेड़ लगाने और उसकी सार संभाल करने का आदेश जारी किया है। वैसे तो यह आदेश सामान्य रूप से दफ्तरों में पर्यावरण चेतना जगाने वाला माना जाएगा, लेकिन कर्मचारी जगत में यह चर्चा है कि संभागीय आयुक्त का यह आदेश दरअसल उन कर्मचारियों के लिए हैं जो लेट लतीफ और फरले मारने के लिए कुख्यात हैं। अगर यह आदेश लागू हो गया तो कर्मचारियों को न सिर्फ समय पर दफ्तर आना पड़ेगा बल्कि पेड़ की सार संभाल भी करनी होगी।

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी द्वारा जारी आदेश में संभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने ऑफिस में एक-एक गमला लगाने और इसकी नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। संभागीय आयुक्त कार्यालय में इसकी शुरुआत लगभग एक माह पूर्व हो चुकी है और यहां संभागीय आयुक्त सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम से गमले लगाकर इन पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी की नाम पट्टिका भी लगाई गई है। प्रत्येक पौधे का रखरखाव संबधित कार्मिक द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसका उद्देश्य है कि कार्मिकों को ऑफिस के प्रति लगाव हो और पर्यावरण संरक्षण में उनका योगदान हो सके। इससे कार्यालयों की खूबसूरती में भी इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि अब तक खनिज, कॉलोनाइजेशन और पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों ने यह पहल कर दी है और कार्मिकों के नाम से गमले लगा दिए हैं। अब सभी विभागों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार को आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में भी अधिकारियों को यह निर्देश निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!