सत्यार्थी न्यूज़
मनोज कुमार
चलो बूथ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने निकली मतदाता जागरूकता रैली
रांगोली, मेहंदी सहित पीले चावल से मतदाताओं को किया आमंत्रित, दिलाई मतदान की शपथ
सुसनेर। लोकसभा निर्वाचन-2024 में शत्-प्रतिश मतदान को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकताओं द्वारा वार्ड की महिलाओं के साथ ‘ चलो बूथ ‘ अभियान गतिविधि के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जूनी कचहरी के मतदान केंद्र पहुँची। जहाँ मतदान केंद्र का भ्रमण कर प्रभारी परियोजना अधिकारी शिवकन्या डोंडवा द्वारा महिलाओं को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मेहंदी, रांगोली व नाटक सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी मतदाताओं को निर्भिक होकर निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर रीनू पंत, नगरीय क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थिति रही।
गणेशपुरा व भवानीपुरा में भी किया गया आयोजन
मंगलवार को परियोजना अंतर्गत ग्राम गणेशपुरा एवं भवानीपुरा में चलो बूथ अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम की महिलाओं द्वारा रैली निकालकर 7 मई 2024 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक नेहा मधुरिया द्वारा उपस्थित महिलाओं को नैतिक मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाताओ को पीले चावल देकर मतदान करने हेतू आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र गणेशपुरा एवं भवानीपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच अनिल गिरी, पंचायत सचिव हेमराज सोनी, सीएचओ आशीष सोनी, बीएलओ रामगोपाल जांगड़े, समाजसेवी अनिल गोस्वामी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा, संगीता, एएनएम कृष्णा मालवीय, जीआरएस रामचंद्र टेलर तथा ग्राम के मतदाता मौजूद रहें।


















Leave a Reply