Advertisement

सीतापुर-मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह

मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह

 

सुमित्रा इंटर कॉलेज सीतापुर के प्रांगण में वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रुचि ठाकुर द्वारा पुष्प हार पहना कर वह मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शुभेच्छा मिश्रा को 92.5, श्रुति मिश्रा को 92.3%, शिवांशी यादव व मानवी वर्मा को 91.5%, आस्था त्रिवेदी को 90.1% निवेदिता राठौर को 89.6%, ऋषिका गुप्ता को 87.8%, रोशनी राठौर व प्राची को 87.6% ,अंकिता सिंह को 87.3%, अनुष्का द्विवेदी को 86.5%, तथा शुभी दीक्षित को 86.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया।

 

इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कंचन मिश्रा को 92.6% , शुभ्रांशी वाजपेई को 90.4%, पलक त्रिपाठी को 90%, वैष्णवी सिंह को 89.8%, वर्तिका चौरसिया इशिका यादव दिव्यांशी मिश्रा को 89.4%, श्रुति शुक्ला को 88.6%, हिमांशी तिवारी को 88%, नैना मिश्रा को 87.8%, फरोज़ा अकमर को 87.6%, दिव्यांशी तिवारी व अवंतिका सिंह को 87.4% अंक अर्जित करने हेतु सम्मानित किया गया ‌।

इस अवसर पर इन छात्राओं को प्रधानाचार्य जी ने बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय की एक छात्रा ने रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं तथा 7 छात्राओं ने 99 , एक छात्रा को 98 , 27 छात्राओं को 97 एवं 16 छात्राओं को 96 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार जीव विज्ञान में 12 छात्राओं ने 97 अंक, 8 छात्राओं ने 96 से अधिक अंक, आठ छात्राओं ने गणित विषय में 95 से अधिक अंक, भौतिक विज्ञान में आठ छात्राओं ने 90 से अधिक अंक, अंग्रेजी में तीन छात्राओं ने 96 अंक, हिंदी में 12 छात्राओं ने 96 अंक प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित 91 में से 91 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 70 छात्रों ने ससम्मान श्रेणी के अंक अर्जित किए हैं । इस प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसी क्रम में हाई स्कूल परीक्षा में सम्मिलित 77 में 77 प्रथम श्रेणी व 60 छात्राओं ने ससम्मान श्रेणी के अंक अर्जित किए हैं और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी छात्राओं ने विद्यालय परिवार को गर्व की अनुभूति के पल दिए हैं मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं ‌। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक शिक्षिकाएं , छात्राएं व अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!