Advertisement

मंदसौर- निडर युवा सेवा संस्था द्वारा मनाया गया 6 वर्ष पूर्ण के अवसर पर स्थापना दिवस।

http://satyarath.com/

रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जिला – मंदसौर

 निडर युवा सेवा संस्था द्वारा मनाया गया 6 वर्ष पूर्ण के अवसर पर स्थापना दिवस।

 

निडर युवा सेवा संस्था द्वारा संस्था को छ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने की खुशी के अवसर पर दिनांक 16/04/2024 को संस्था के कार्यालय नरसिंहपुरा घाट के पास जगह पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया । इस अवसर पर संस्था के अधिकारीयो ने सर्वप्रथम संस्था के अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया उसके बाद संस्था के उद्देश्यों और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया गया और संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में सभी को बताया ।जैसे भिक्षवर्ती मुक्ति भारत अभियान ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान ,महिला स्वरोजगार योजना और नशा मुक्त भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा रोपण अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, बाल मजदूरी और बाल अपराध पर जागरूकता अभियान , महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अवेयरनेस के कार्यक्रम आदि अभियान के माध्यम से निडर युवा सेवा संस्था निरंतर कार्य कर रही है ।इस अवसर पर संस्था द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टेक्निकल एजुकेशन की जानकारी दी गई।किसान क्लब एवं जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण का कुल खर्चा और बैंक योजना रोटी बैंक योजना वेबसाइट प्रशिक्षण शिविर निडर खेल क्लब और शिक्षा विकास केंद्र के अंतर्गत लोगों को ऑनलाइन एजुकेशन और ऑफलाइन एजुकेशन संस्था द्वारा दी जाएगी इसके लिए आज से निडर युवा सेवा संस्था ने स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम की घोषणा की गई इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर संस्था से वरिष्ठ समाज सेवी अध्यक्ष महेश दुबे और नन्द सेवा संकल्प समिति अध्यक्ष दयाराम चौहान ,धार्मिक एकता टेस्ट लोकसभा प्रभारी अमन अग्रवाल भारतीय और निडर युवा सेवा संस्था के पदाधिकारीगण निडर युवा सेवा संस्था उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस मंसूरी, सहकोष अध्यक्ष जाहिद खान , कोषाध्यक्ष -सद्दाम खान, प्रकाश परासिया बाबूलाल चौधरी ,मुकेश भाना ,नसरू खान, सलमा सैयद कन्हैयालाल , प्रदेश प्रवक्ता -देवेंद्र पंडियार, संजय खराड़ी ,चेतन राठौर ,मुकेश आर्य नागेश्वर शर्मा ,सोहेल खान निडर युवा सेवा संस्था अध्यक्ष शहजाद हुसैन आदि उपस्थित रहें।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!