भगवा और सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा – आलोक सिंह
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

बैनी सोनभद्र । एक तरफ़ आज पावन पवित्र श्रावण मास में करोड़ों हिन्दू भगवा वस्त्र धारण कर कांवर यात्रा लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकले हैं वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया जिसमें भगवा वस्त्र धारण कर साधू के वेश में संसद पप्पू यादव को चढ़ावा चोरी करते दिखाया गया है। इस वीडियो में पप्पू यादव सांसद साधू के वेश में चढावा चोरी कर रहे हैं और चढ़ावा विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी और सपा नेता जो कभी अयोध्या दर्शन करने गए ही नहीं और न तो एक पैसा चढ़ावा चढ़ाया हो वह लोग भी आज आस्था का मज़ाक उड़ा रहे हैं!और तो और प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या के सांसद श्री अवधेश प्रसाद भी इस आस्था के अपमान वाले ड्रामे में शामिल हैं!
इस वीडियो को डालकर पूरे विपक्ष ने सनातन धर्म और भगवा की आस्था का खुलेआम अपमान किया है।
भगवा त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। साधू-संत समाज के मार्गदर्शक हैं। इस तरह के वीडियो बनाकर करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को आहत करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैं विपक्ष से पूछता हूं कि क्या हिंदू आस्था का मजाक उड़ाकर आपको वोट मिल जाएंगे? जनता सब देख रही है। नगवां की जनता और पूरे देश के सनातनी इस अपमान का जवाब आने वाले समय में देंगे।
डबल इंजन की सरकार कानून के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे जो धर्म का अपमान कर समाज में वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं।
भगवा त्याग का प्रतीक है, चोरी का नहीं।
साधू-संत हमारे पूज्य हैं, मजाक का विषय नहीं।
जिस वीडियो को डालकर विपक्ष ने सनातन और भगवा का अपमान किया है वो निंदनीय है।
करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
श्री राहुल गांधी और श्री अखिलेश यादव तत्काल बिना शर्त पूरे हिन्दू समाज और साधु संतों से माफी मांगें!













Leave a Reply