ग्रापए की तहसील ईकाई की बैठक संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाली कमान।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित किरन वाटिका में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील ईकाई की बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों को संगठन से जोड़ना तथा पत्रकार हित में प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा व तहसील स्तर पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा मनोनीत किया जाना था। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सोनभद्र विनोद मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

वहीं जयनाथ मौर्य को तहसील अध्यक्ष रावर्ट्सगंज चुना गया। इसी क्रम में भानुप्रताप जी को महामंत्री तथा बृजेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, बलवंत सिंह तथा सत्यनारायण मौर्य व राघवेन्द्र कुमार को मंत्री बनाया गया, रामनरेश शुक्ला, बद्री प्रसाद व विजय शंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष चुना गया, संतेश्वर सिंह को संगठन मंत्री, बलिराम मौर्य को प्रचार मंत्री अभिषेक कुमार को संप्रेक्षक तथा कार्यकारणी सदस्य मोहन प्रसाद गुप्ता, रविन्द्र कुमार मोदनवाल , जितेन्द्र कुमार मौर्य, राकेश कुमार भारती, राकेश कुशवाहा, अजय कुमार खरवार, नसीम अंसारी, दीनदयाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।












Leave a Reply