आवासीय विद्यालय के छात्रों को नहीं मिली पाठ्य पुस्तकें।
पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठाए सवाल।
सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । आवासीय विद्यालय के छात्रों को नहीं मिली पाठ्य पुस्तकें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय गुरमुरा में अभी नये सत्र की पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं होने की शिकायत जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ से करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने विद्यालय को संचालित कर रहे समाज कल्याण विभाग की कार्यशैली और मंशा पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी के एक्स हैंडल पर लिखकर बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय गुरमुरा के छात्रों को आज तीन महीने सत्र शुरू होने के बाद भी पाठ्य पुस्तक वितरण होने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित है। गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि वहां पढ़ रहे कुछ छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल के अभाव की बात कही और बताया कि विद्यालय में बच्चों के स्वस्थ व्यवस्था हेतु भी योग्य चिकित्सक व दवाओं का अभाव रहता है।
गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यानाकर्षण कराते हुए जनपद के समस्त आवासीय विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने के साथ साथ पेयजल, स्वास्थ एवं खाद्य व्यवस्था गुणवत्तायुक्त उपलब्ध कराने की मांग किया है













Leave a Reply