मेडिकल प्रवेश परीक्षा में रिशु मौर्य की शानदार कामयाबी, ऑल इंडिया रैंक 8600
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक निवासी मरकरी रिशु मौर्य ने नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। बृजेश मौर्य के पुत्र रिशु मौर्य ने ऑल इंडिया रैंक 8600 तथा कैटेगरी रैंक 3760 प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता से परिवार मोहल्ले और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिशु की सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर रिशु ने यह उपलब्धि हासिल की है, जो जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। मौजूद गणमान्य लोगों ने रिशु मौर्य का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों ने उनकी सफलता का श्रेय उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया।













Leave a Reply