Advertisement

30 जून का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक कालांवाली में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द डबवाली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 3-7-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा


30 जून का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक कालांवाली में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द डबवाली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: रेणू शर्मा

कालांवाली। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगरवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और अब कालांवाली सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
रेणू शर्मा ने कहा कि कालांवाली मंडी में जल्द ही विकास कार्यों का नया दौर शुरू होगा। मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, व्यापारियों और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शीघ्र ही डबवाली जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है, जिससे डबवाली जिला और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेणू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं तथा विकास के मुद्दे पर विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया एक मजबूत स्तंभ है, जो सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बनता है। उन्होंने निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए सभी पत्रकार साथियों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, भीमसेन शर्मा, एडवोकेट घनश्याम दास, चरणजीत सिंह रोड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता चरण दास चन्नी, लवली गर्ग (पूर्व सचिव, मार्केट कमेटी), मेजर सिंह सिद्धू तथा महेश आजाद सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रस्तावित डबवाली दौरा ऐतिहासिक साबित होगा और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!