Advertisement

*उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण*

 

 

*उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र ।  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र के *जिलाधिकारी *श्री चर्चित गौड़* एवं *पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा को *पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*

 

*पुलिस अधीक्षक* द्वारा सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

*जनपद पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो सके।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!