Advertisement

सोनभद्र-मूर्ता पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्ट: अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मूर्ता पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी थाना क्षेत्र के लिलासी-गुलाल झारिया मार्ग स्थित मूर्ता पुलिया के नीचे मंगलवार को एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पर मिले गहरे घावों के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सना पत्थर, एक चाकू तथा शराब की बोतल बरामद की गई। इसके अलावा पुलिया के ऊपर सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और खून के निशानों से पुलिस को संदेह है कि हत्या की वारदात वहीं अंजाम दी गई। सूचना मिलने पर म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्र तथा लिलासी चौकी प्रभारी मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने मृतक की पहचान समा सिंह (25 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम महुअरिया, थाना दुद्धी के रूप में की है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल दुद्धी थाना क्षेत्र में होने के कारण दुद्धी पुलिस को सूचना देकर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर मिली मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!