Advertisement

“संपूर्ण समाधान दिवस में उमडा फरियादियों का जनसैलाब , 264 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर हुआ निस्तारण”

गंगेश कुमार पाण्डेय (ब्यूरो चीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“संपूर्ण समाधान दिवस में उमडा फरियादियों का जनसैलाब , 264 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर हुआ निस्तारण”

 

“तहसील सदर में एसडीएम उत्तम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में, राजस्व व पुलिस मामलों के त्वरित समाधान पर जोर, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर :

(सुलतानपुर) तहसील सदर सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। SDM सदर उत्तम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी एवं नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 264 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 253 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकांश शिकायतें राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित रहीं।

एसडीएम उत्तम तिवारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी, बीडीओ कूरेभार श्रीकांत तिवारी, कानूनगो इंद्रप्रताप सिंह, अयोध्या सिंह, राम पाल मिश्रा, आर.के. जितेंद्र सिंह सहित कई लेखपाल, राजस्वकर्मी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे |

सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!