फतेहाबाद: जमीन और दीवार के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल
फतेहाबाद से संवाददाता कमल सिंह चौहान सत्यार्थ न्यूज़

फतेहाबाद: सत्यार्थ न्यूज़ थाना क्षेत्र के गांव गुर्जा नंदन में जमीन और घर की दीवार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से 3 लोग घायल हो गए।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, लायक सिंह का गांव के ही निरंजन पुत्र प्रताप सिंह से जमीन और घर की दीवार को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
3 घायल, तहरीर दी
मारपीट में लायक सिंह, उनकी पत्नी भगवान श्री और 18 वर्षीय बेटी कविता घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
दूसरे पक्ष से निरंजन, उनकी पत्नी विजय रानी और बेटा अमित कुमार शामिल थे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














Leave a Reply