Advertisement

सोनभद्र – *हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

*हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल  राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

इसी क्रम में दिनांक 13.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा बर्दिया पोखरा के पास, ग्राम बर्दिया क्षेत्र से थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/26 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को समय करीब 04:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*

01.संजय प्रजापति पुत्र रामजतन, निवासी ग्राम बर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र

02.टीकम प्रजापति पुत्र श्यामलाल प्रजापति, निवासी ग्राम भुईधरवा, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली (म0प्र0)।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*

01.प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार सिंह थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

02.उ0नि0 कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

03.हे0का0 रणजीत सिंह यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

04.हे0का0 महेन्द्र कुमार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

05.हे0का0 रामनारायण, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!