*ससुराल में आए युवक की पीटकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार,*
*रायपुर थाना क्षेत्र का मामला, ससुराल पक्ष पर मारने पीटने का आरोप
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

रायपुर थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार सुनील पासवान पुत्र राजकुमार उम्र लगभग 35 वर्ष की शादी रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनिकब खुर्द के बलियारी परसवनिया में दशरथ पासवान की लड़की के साथ हुई थी पति पत्नी के बीच घरलू विवाद को लेकर पति द्वारा अक्सर मार पीट किया करता था अभी दस दिन पूर्व ही युवक ससुराल में आया था और यहां भी अपनी पत्नी को मारा पीटा था जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट थाना रायपुर में दी गई थी तो युवक फरार हो गया था इसके इस कृत्य से लड़की पक्ष के लोग काफी नाराज थे आज फिर युवक आया तो फिर से विवाद बढ़ गया और मार पीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और आगे पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह से सेल फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने ने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।














Leave a Reply