प्रथम सत्र के प्रथम दिन बच्चों का भव्य स्वागत
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

विकास खण्ड नगवां के प्राथमिक विद्यालय भैरो पुर में वर्ष 2026 सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों के प्रवेश में विद्यालय को खूब सजाया गया था बच्चों को प्रवेश करते ही उन्हें चंदन लगाकर स्वागत किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य मेघा सौन किया ने बताया कि आज सत्र का प्रथम दिन है विद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी बच्चे एवम् बच्चियों के स्वागत के लिए पुरा विद्यालय सजाया गया और आज के दिन 6 नए बच्चों का एडमिशन भी हुआ इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के द्वारा जिन बच्चों का एडमिशन हुआ था उन सभी बच्चों को माला और कापी पेन्सिल देकर उत्साह बढ़ाते हुए विद्यालय प्रति दिन आने के लिए प्रेरित किया बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए धनंजय कुमार सिंह ने सभी बच्चों के साथ में बैठे कर भोजन किया यह सब देख बच्चों में काफी उत्साह दिखा यह सब देख लग रहा था की विकास खण्ड नगवां में यह पहला विद्यालय हो सकता है जो अपने बच्चों के प्रति इतना सब कुछ कर रहा है प्रधाना चार्य ने बताया कि इस विद्यालय में जो बच्चों प्रति दिन क्लास लेते है उनको विद्यालय के तरफ से आकर्षित उपहार भी दिया जाता है इस मौके पर पंन्चु प्रसाद शिक्षा मित्र जालिम सिंह शिक्षामित्र चंद्रावती शिक्षामित्र उपस्थित रहे।















Leave a Reply