Advertisement

सोनभद्र -*पक्की नाली निमार्ण में उड़ाई जा रही है मानक की धज्जियां*

*पक्की नाली निमार्ण में उड़ाई जा रही है मानक की धज्जियां*

 

*ग्राम पंचायत पटवध का मामला, घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग*

 

 

*सोनभद्र ब्यूरो/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत पटवध के पवनी गांव में पक्की नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है नाली निर्माण में तीन नंबर के ईट का प्रयोग जोड़ाई की जा रही है घटिया कार्य से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

चुनावी आहट के बीच ग्राम पंचायतों में बहुत तेजी से पक्के वर्ग के कार्य कराए जा रहे हैं और निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है कही कोई प्रधान अपने निजी हित में पंचायत निधि का प्रयोग कर रहे हैं तो कोई मानक के विपरीत कार्य करवाकर सरकारी धन का बंदर बांट कर रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है लेकिन किसी भी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लग रही है पवनी में जिस नाली का निर्माण किया जा रहा है वह मेन रोड से होकर गांव की ओर बन रही है लेकिन कोई अधिकारी निर्माण कार्य के गुणवत्ता को चेक करने का जहमत नही उठा रहे हैं कुछ ही महीने शेष बचे हैं वर्तमान ग्राम प्रधानों का ऐसे में अपने अपने समर्थकों के लिए कार्य करवाए जा रहे हैं तो कोई अगले चुनाव के जुगत में सरकारी धन से जेब भरने में लगा है।

इस मामले में पंचायत सचिव से सेल फोन पर वार्ता किया गया तो उन्होंने इस मामले को देखने की बात कही अब प्रश्न यह उठता है कि ज्यादा काम तो हो चुका है लोकल ईट से नाली का निर्माण हो गई है क्या इससे पहले पंचायत सचिव कभी कार्य स्थल पर निरीक्षण के लिए क्यों नहीं गए या घटिया निर्माण कार्य में उनकी भी मौन सहमति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!