Advertisement

मरवाही के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश मशीह बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, जताया आभार, राकेश मशीह की नियुक्ति से कांग्रेस में खुशी की लहर,

मरवाही के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश मशीह बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, जताया आभार, राकेश मशीह की नियुक्ति से कांग्रेस में खुशी की लहर,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। मरवाही के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश मशीह को जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर राकेश मशीह ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती ग़ज़मती भानु समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। राकेश मशीह ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे और जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

राकेश मशीह ने कहा कि वे जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती ग़ज़मती भानु के नेतृत्व में काम करने के लिए उत्साहित हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे मिलकर जिला में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने राकेश मशीह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!