यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर गहराया विवाद!
पत्रकार मंगल सिंह कुशवाह

भिंड (लहार): आगामी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ अपनी रिलीज से पहले ही भारी विवादों में घिर गई है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में ओबीसी महासभा ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
📍थाना प्रभारी को ज्ञापन:
ओबीसी महासभा के विधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तथा ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष एड देवेंद्र कुशवाह एवं ओबीसी महासभा कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बघेल तथा ओबीसी के सैकड़ों कार्यकर्ता की मौजूदगी में लहार थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
यादव समाज ने देश के लिए कई बलिदान दिए है यादव समाज जाति विशेष की छवि खराब किया जा रहा है – एड देवेंद्र कुशवाह (जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा)
फिल्म के शीर्षक (Title) में ‘यादव’ शब्द का इस्तेमाल कर समाज को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। – योगेंद्र सिंह बघेल (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा)
रिलीज पर रोक की मांग: ज्ञापन में मांग की गई है कि 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी:
*पदाधिकारियों ने फिल्म निर्माण से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
”यह फिल्म जानबूझकर यादव समाज की साफ-स्वच्छ छवि को अपमानित करने का प्रयास है, जो कि सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।” – सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष (लहार)
🎬 क्या है पूरा मामला?
देश के विभिन्न हिस्सों (विशेषकर यूपी और एमपी) में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। फिल्म में एक यादव युवती और दूसरे समुदाय के युवक की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसे लेकर समुदाय के लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच चुका है।

















Leave a Reply