आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने अपनी 23 मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार
टीकमगढ़ दिन रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने बड़ी भारी रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे इमो अपनी 23 मांगों को लेकर बहुत नारेबाजी की उन्होंने कलेक्टर से लंबित मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने का अनुरोध किया आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला से पूछने पर उन्होंने अपनी मांगों को बताया की ई अटेंडेंस तत्काल प्रभाव से बंद कि जाए। मध्यप्रदेश के समस्त एनपीएस धारक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू की जाए गुरुजियों को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जाए। अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान की भांति प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाशों का नग करण का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

अध्यापक शिक्षक संवर्ग को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 01 जनवरी 2026 से आठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। विगत वर्षों में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्य को अविलंब अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए। जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाऐ अध्यापक शिक्षक संवर्ग की माह सितंबर 2022 की रूकी हुई हड़ताल अबधि का वेतन भुगतान किया जाए अध्यापक शिक्षक संवर्ग की कुल रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत रिक्त पदो पर पदोन्नति की जाऐ
अध्यापक शिक्षक संवर्ग के तीन सन्तान वाले कर्मचारीयों को प्रशासनिक कार्यवाही से मुक्त किया जाएं। . अध्यापक संवर्ग को कैशलेस मेडिकल क्लेम की सुविधा दी जाए। स्कूल शिक्षा विभाग से जनजातीय कार्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर आये शिक्षकों को और जनजातीय कार्य विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर आये शिक्षकों को उसी विभाग में मर्ज कर उसी विभाग द्वारा क्रमोन्नति। समयमान वेतनमान और पदोन्नत्ति आदि के समसत लाम प्रदान किया जाए। 13. विगत वर्षों में अध्यापक शिक्षक संवर्ग से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनाक से करके ग्रेच्यूटी का भुगतान किया जाए। वर्तमान में गुरुजी और सबिदा शिक्षक पद में पदस्थ गुरुजी को लगभग तीन हजार रूपये मासिक वेतन प्राप्त कर रहे है
और जो संविदा शिक्षक लगभग पांच हजार रूपये मासिक वेतन प्राप्त कर रहे है उन्हें प्राथमिक शिक्षक का न्यूनतम वेतन मान दिया जाए। 15 अतिथि शिक्षकों को नियमित करते हुए नियमित शिक्षकों की भांति अवकाश, चिकित्सा, बीमा आदि की सुविधा प्रदान की जाए। माध्यमिक शालाओं में विज्ञान शिक्षा का पद अनिवार्य किया जाए। 56 वर्ष से अधिक आयु वाले प्राचार्य/व्याख्याता/उच्च माध्यमिक शिक्षक/प्रधान अध्यापक / माध्यमिक शिक्षकों को विभाग में प्रतिनियुक्ति के पदों से मुक्त किया जाए, साथ ही चार वर्ष से अधिक प्रतिनियुक्त में पदस्थ कर्मचारियों को मुक्त करके नवीन प्रतिनियुक्ति की जाए। अध्यापक शिक्षक संवर्ग की सेवानिवृत आयु 65 वर्ष की जाए। कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी शनिवार का अवकाश प्रदान किया जाए अथवा शनिवार के अवकाश के स्थान पर अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए। अध्यापक शिक्षक संवर्ग के रथानांतरण किया जाए एवं लंबित स्थानांतरण के आदेश कभी किये जाए।
अध्यापक शिक्षक संवर्ग की क्रमोन्नति समयामान के पदस्थ आहरण संवितरण अधिकारियों के ही पांच वर्ष की की जाए समय से उक्त लाभ प्रदान करते हुए एरियर का भुगतान अविलंब चिया जाए। नवनियुक्त शिक्षकों को 100 प्रतिशत वेतन का भुगतान किया जाए। . वर्तमान में नियुक्त बीएलओ शिक्षकों शिक्षकों को हमेशा के लिए बीएलओ कार्यों परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा जाए एव भविष्य मुक्त रखा जाए।
ज्ञापन को देने के लिए रेखा सूत्रकार रजनी सोनी उषा सिंह परिहार संगीता अहिरवार रजनी प्रजापति पूजा चौधरी पिंकी खटीक अल्का मिश्रा लक्ष्मी धनोरिया कप्तान सिंह बुंदेला जगदीश रजक राजेंद्र सिंह तोमर शिवम शर्मा रविकांत खरे देवेंद्र राय आदित्य शुक्ला आशीष पांडे अभिनव खरे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे














Leave a Reply