राज्य स्तरीय युवा उत्सव में नेहरू महाविद्यालय आगर को तृतीय स्थान
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
सत्यार्थ न्यूज़

आगर मालवा, 12 जनवरी/ शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आगर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्र्रीय युवा दिवस के उपलल्य में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव की प्रश्नमंच प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ईश्वर शर्मा, शिवनारायण यादव एवं जीतमल दांगी को सम्मानित किया गया। टीम ने इससे पूर्व जिला एवं संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। महाविद्यालय की इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. डी. पी. चतुर्वेदी सहित स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

















Leave a Reply