लोकेशन मैनपुरी
नेत्रपालश्रीवास्तव जिला संवाददाता मैनपुरी
जनपद मैनपुरी: मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम की28 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

*
मैनपुरीजिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्रों को भरकर जमा करने की तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है, दि. 26 दिसंबर को ही मतदेय स्थल का संवर्धन एवं पोलिंग स्टेशनों को पुनः व्यवस्थित करना निर्धारित किया गया है, दि. 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल को अपडेट करना, ड्राफ्ट रोल तैयार करना, दि. 31 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा, दि. 31 दिसम्बर से 30 जनवरी 2026 तक दावे, आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे, 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक नोटिस जारी कर सुनवाई एवं सत्यापन के निस्तारण की कार्यवाही ई.आर.ओ. द्वारा की जाएगी, दि. 25 फरवरी तक निर्वाचक नामावलियों की जांच और अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति प्राप्त की जाएगी, दि. 28 फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
जिलाधिकारीने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि यदि किसी बूथ लेवल अधिकारी ने गलती से किसी मतदाता के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किए हैं साथ ही ऐसे मतदाता जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र भरकर उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनकी सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जा चुकी है, राजनैतिक दल अवशेष मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली ड्राफ्ट तैयार होने के उपरांत ऐसे मतदाता जिनके द्वारा गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए गए हैं, उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा, मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु फार्म-06 के साथ घोषणा पत्र भी भरना होगा तभी मतदाता सूची में नाम शामिल हो सकेगें। उन्होंने कहा की निष्पक्षता, पारदर्शिता के लिए प्रत्येक राजनैतिक दल का संक्षिप्त प्रगाढ पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होने कहा कि अर्ह तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं से फार्म-06 भरवाकर जमा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिकांश बूथों पर राजनैतिक दलों द्वारा अपने बूथ लेवल एजेंट तैनात कर सूची उपलब्ध करा दी गई है लेकिन अभी कुछ बूथों पर बी.एल.ओ. की नियुक्ति होना शेष है, संबंधित राजनैतिक दल अवशेष बूथों पर बी.एल.ओ. की तैनाती कर सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि आयोग में सूची अपडेट कराई जा सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलता आनन्द ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष-2003 की निर्वाचक नामावली के आधार पर कार्य प्रगति पर है, वर्तमान में जनपद में कुल 14,03,413 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके लिए गणना प्रपत्रों का वितरण बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निर्धारित अवधि में किया जा चुका है, अधिकांश गणना प्रपत्रों को एकत्र कर डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य दि. 26 दिसम्बर तक जारी रहेगा, पुनरीक्षण के दौरान ए.एस.डी. वोटर्स, अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची तैयार कर संबंधित विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होने कहा कि जो मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अपना सत्यापन नहीं करा सके हैं, उन्हें निर्वाचक नामावली में सम्मिलन का अवसर प्रदान करने हेतु संबंधित विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस निर्गत किया जाएगा, वास्तविकता के आधार पर नाम सम्मिलित करने अथवा न करने का निर्णय संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लिया जाएगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली, घिरोर अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, जिलाध्यक्ष सपा आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष कॉग्रेस गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष आप संतोष श्रीवास्तव, महामंत्री बी.जे.पी. भूपेन्द्र यादव, जिला महा सचिव बसपा डा. अवनीश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी अरूण प्रताप सिंह चौहान, कॉग्रेस से डा. नवीन शर्मा, सपा से देवेन्द्र कुमार यादव एड., राम नारायण बाथम, नदीम इलाही, सुरेश चन्द्र यादव, संतराम सिंह, बसपा से सत्येन्द्र सिंह, निर्वाचन कार्यालय से विजय कुमार, सुनील मिश्रा, अविनाश चन्द्र सक्सैना अजय अम्बेश, गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

















Leave a Reply