Advertisement

उन्नाव-5 अभियुक्तों को तस्करी में प्रयोग की जाने वाली स्विफ्ट डिजायर कार के साथ किया गया गिरफ्तार

http://satyarath.com/

 

ब्यूरो चीफ- दीपक कुमार
शुक्लागंज उन्नाव

थाना कोतवाली सदर-जनपद उन्नाव

• एसओजी/सर्विलांस व थाना कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही
• 7.50 लाख रुपये कीमत का 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
• 05 अभियुक्तों को तस्करी में प्रयोग की जाने वाली स्विफ्ट डिजायर कार के साथ किया गया गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी/सर्विलांस व थाना कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 05 गांजा तस्करों को 60 किलोग्राम गांजा व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर गिरफ्तार किया गया

आज दिनांक 18.03.2024 को प्र0नि0 श्री प्रमोद कुमार मिश्रा थाना कोतवाली सदर, उ0नि0 इन्द्रदेव उपाध्याय मय हमराह पुलिस बल एवं प्र0नि0 एसओजी शरद कुमार मय हमराह टीम व सर्विलांस सेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर जी विद्यालय के पास लखनऊ कानपुर हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सं0 UP 35 BH 6418 में सवार अभियुक्तगण 1. अनुराग पुत्र योगेश नि0 लालीहार थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष 2.सचिन पुत्र शिवकुमार वर्मा नि0 बाजीखेडा पोस्ट उंचगाँव सानी थाना पुरवा उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष 3.करीम मोहम्मद पुत्र मजीद नि0 पासाखेडा अड़गाँव थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 37 वर्ष 4.मुशीर अली पुत्र अली हसन नि0 जोरावर गंज सरवन थाना असोहा जनपद उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष 5. सुरेन्द्र पुत्र स्व0 जगरूप प्रसाद नि0 बाजीखेडा थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा गाड़ी से कुल 60 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया | बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 162/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!