मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जे.पी. इंटर कॉलेज जोरुखाड़ के सामने बच्चों को किया गया जागरूक
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र में आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जे.पी. इंटर कॉलेज जोरुखाड़ के सामने बालक व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को सुरक्षा से संबंधित सभी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बच्चों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
सामूहिक विवाह योजना
ग्रामीण आवास योजना
निराश्रित महिला पेंशन
वृद्धा पेंशन योजना
—की पात्रता एवं लाभों के बारे में भी जागरूक किया।
इसके साथ ही लैंगिक अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर संवेदनशीलता के साथ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित बच्चों को नए आपराधिक कानूनों और यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे भविष्य में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय एवं आरक्षी फिरोज अहमद, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा किया गया।


















Leave a Reply