विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 125 में मतदाता सूची SIR कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने किया मैदानी निरीक्षण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए प्रशासन निरंतर मैदानी स्तर पर सक्रिय है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी सौंसर (एसडीएम) श्री सिद्धार्थ पटेल ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 125 के विभिन्न सेक्टरों एवं पोलिंग क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पटेल ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), सुपरवाइजर्स तथा संबंधित विभागीय कर्मचारियों से मतदाता सूची सुधार, मृत मतदाताओं की हटाने की प्रक्रिया, डुप्लिकेट प्रविष्टियों के निराकरण, नए मतदाताओं के पंजीयन प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें।
नए मतदाताओं, विशेष रूप से 18+ युवाओं को सूची में जोड़ने को प्राथमिकता दी जाए।
जिन क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहाँ तत्काल प्रभाव से सुधार लाया जाए।
सभी अपडेट समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएँ।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का सही, सटीक और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप हर स्तर के अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी।


















Leave a Reply