Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया

नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्ना। नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ घाटोडे एवं सभापति श्री महेंद्र जी घोड़े ने अधिवक्ता संघ पांढुर्ना की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। संघ के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री विजय केवटे, सचिव अंजुम शेख, सहसचिव शैलेश भगत, अवतार सिंह रामगढ़िया, वैशाली महाले, सुशील घाटोडे तथा चेतन सूरजसे सहित सभी पदाधिकारियों का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता विजय मेश्राम, विजय हलवे, प्रकाश बावने, विजय भादे, राजेंद्र सावरकर, ज्ञानेश्वर निकोसे, भागवत निकोसे एवं चेतन सूरजूसे सहित अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

बैठक में न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं—विशेषकर पक्षकारों के बैठने की व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुधारों—की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को प्रदान की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!