Advertisement

सोनभद्र -हाईटेंशन तार गिरने से एक व्यक्ति झुलसा, आठ मवेशियों की मौत

हाईटेंशन तार गिरने से एक व्यक्ति झुलसा, आठ मवेशियों की मौत

 

 

 

 

 

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

 

बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

सभी भुक्तभोगीयो को मिलेगा 30 हजार रुपये – सदर विधायक

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गाँव में जब लोग छठ पूजा की थकान गहरी नींद में मिटा रहे थे कि वही दूसरी तरफ बीती रात हाइटेंशन तार टूट कर गिरने से आठ गायो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़री खुर्द गांव में यहां बिजली की हाईटेंशन तार से निकले करंट की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति सोमारु यादव पुत्र स्व.नान्हक यादव बुरी तरह से झुलस गया, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

 

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद

गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे और बिजली विभाग के

विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

 

वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है इससे पहले भी दो बार बिजली का तार टूट चुका है, इसको लेकर बिजली विभाग को सूचना दे कर जाली लगाने की मांग की जा चुकी हैं परन्तु अभी तक बिजली विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया जिससे बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणो का भारी आक्रोश देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!