Advertisement

सोनभद्र – *SOG व थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अन्तरप्रान्तीय गो-तस्कर घायल/गिरफ्तार,*

 

 

*SOG व थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अन्तरप्रान्तीय गो-तस्कर घायल/गिरफ्तार,*

 

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद।*

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गो-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गो-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 12.10.2025 को थाना पन्नूगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-188/2025 धारा 109, 325 बीएनएस व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त संजय राम उर्फ संजय दिवाना पुत्र रामकुंवर निवासी सरईगढ़ टोला खदरा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, जिस पर ₹25,000/- का इनाम घोषित है, सिलहट पीएसी कैंप से लगभग 01 किमी दूर मांची जाने वाली रोड के पास छिपा हुआ है।

 

*मुठभेड़ का विवरण :-* सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज श्री अखिलेश कुमार मिश्र, का0 दीपक गिरी, का0 ओमप्रकाश यादव, SOG प्रभारी उ0नि0 श्री राजेश कुमार चौबे, उ0नि0 श्री बृजेश दूबे मय संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी किए जाने पर अभियुक्त ने अपने आप को पुलिस से घिरा देख जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिससे अन्तरप्रान्तीय गो-तस्कर संजय राम उर्फ संजय दिवाना के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय, लोढ़ी पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

________________________________________

 

*पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

संजय राम उर्फ संजय दिवाना पुत्र रामकुंवर निवासी सरईगढ़ टोला खदरा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

 

*बरामदगी का विवरण-*

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-*

01- मु0अ0सं-188/2025 धारा 109,325 IPC व 3/5A/5B/8 गौ हत्या थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

02- मु0अ0सं0-118/2021 धारा 3(1) गिरोहबन्ध समाज विरोधी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

03- मु0अ0सं0-0067/2019 धारा3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

04- मु0अ0सं0-0003/2020 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

05- मु0अ0सं0-155/2020 धारा120-B,307 IPC व 3/5A/8 भादवि थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

06- मु0अ0सं0-0037/2023 धारा302,307,333,34,353,,427 IPC व 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

 

*पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम :-*

1- प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार मिश्र, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।

2- SOG प्रभारी उ0नि0 श्री राजेश कुमार चौबे, जनपद सोनभद्र।

3- उ0नि0 श्री बृजेश दूबे मय टीम, जनपद सोनभद्र।

4- का0 दीपक गिरी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।

5- का0 ओमप्रकाश यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!