*थाना शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 नफर पशु तस्करों को गिरफ्तार
, एक अदद पीकप वाहन से कुल 06 राशि पशु (भैंसे) को किया गया बरामद-*
सोनभद्र /अरविंद कुमार

श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.10.2025 को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कस्बा शाहगंज से एक अदद पीकप वाहन संख्या UP64CT4151 से कुल 06 राशि पशु (भैंसे) बरामद कर मौके से दो नफर पशु तस्कर 1-सद्दाम पुत्र हदीस निवासी करकी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र 2-राम उदय पुत्र बचन निवासी पूर्णिया, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-117/2025 धारा 281 बी.एन.एस. एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-सद्दाम पुत्र हदीस निवासी करकी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2-राम उदय पुत्र बचन निवासी पूर्णिया, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर।
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद पीकप वाहन संख्या UP64CT4151 से कुल 06 राशि पशु (भैंसे) बरामद।
*पुलिस टीम का विवरण-*
01- उ0नि0 अजय श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज जनपद सोनभद्र।
02- हेड कांस्टेबल सुभाष यादव चौकी कस्बा शाहगंज जनपद सोनभद्र।
03- कांस्टेबल मनोज कुमार यादव चौकी कस्बा शाहगंज जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply