Advertisement

सोनभद्र -गौशाला में भंडारे के साथ हुआ नवरात्रि महोत्सव का समापन

गौशाला में भंडारे के साथ हुआ नवरात्रि महोत्सव का समापन

 

सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा कमेटी द्वारा नवरात्रि महोत्सव का समापन शनिवार को नगर पालिका परिषद में स्थित गौशाला में भंडारा कराकर कमेटी ने किया। जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर

कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्य व्यवस्थापक क्रमशः गिरीश पाण्डेय और विष्णु दुबे ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंदिर परिसर में भंडारे के अगले दिन शनिवार को गौशाला में गौमाताओं को भंडारा कराकर नवरात्रि महोत्सव संपन्न किया गया। इस क्रम में गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना करते हुए उन्हें खाद्य सामग्री खिलाया गया

इस दौरान मुख्य यजमान प्रशांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, राहुल, शनि शुक्ला , अमित पाण्डेय सहित कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!