Advertisement

भव्य दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर शनिचर बाजार कमेटी के तत्वावधान में सिरियल रामायण का हुआ उद्घाटन।

भव्य दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर शनिचर बाजार कमेटी के तत्वावधान में सिरियल रामायण का हुआ उद्घाटन

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली के शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली में सिरियल रामायण का उद्घाटन दुद्धी के लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख श्रीमति रंजना चौधरी के द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात् सिरियल रामायण का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कमेटी के अध्यक्ष श्री उदय शर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेवा निवृत्त जिला जज व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजन चौधरी का भी कमेटी के प्रबंधक नंदलाल गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष विंढमगंज बिरेंद्र चौधरी का कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, साथ ही सभी अतिथिगणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर कमेटी के व्यवस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा स्वागत किया गया। सचिव श्री शिवनाथ यादव के द्वारा डॉक्टर प्रदीप कनौजिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण सिरियल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो सभी को अमल करने की जरूरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी ब्लाक के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना चौधरी ने अपना उद्बोधन माता जी व भोलेनाथ के स्तुति से शुरु की तथा नवरात्रि के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। भव्य दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उदय शर्मा के भाई विकास शर्मा के दुःखद घटना हेतु गहरा दुःख व्यक्त की तथा सभी लोगों के द्वारा मृत आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा मनोज भारती के द्वारा आए हुए अतिथि गणों का स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित कमेटी के संरक्षण रमेश यादव, सूबेदार प्रसाद तथा सम्मानित गण विंध्याचल प्रसाद, पंकज गोस्वामी, उपेन्द्र श्रीवास्तव, जगरनाथ प्रसाद कनौजिया सहित कमेटी के व्यवस्थापक अमर विश्वकर्मा, अजीत गुप्ता, विशाल कनौजिया उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!