Advertisement

रामलीला में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बने वीरेंद्र चौधरी विंढमगंज मंडल अध्यक्ष जी

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार) विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार की रात ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुकुट पूजन और रामायण पाठ के उपरांत मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष, विंढमगंज) तथा विशिष्ट अतिथि सेकरार अहमद (जिला उपाध्यक्ष, बसपा) ने नारियल फोड़कर और रिबन काटकर लीला का उद्घाटन किया। शुभारंभ के साथ ही पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीराम का जीवन चरित्र हमें आदर्श, मर्यादा और कर्तव्य पालन का मार्ग दिखाता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और धर्म की जीवंत धरोहर है।नारद मोह लीला का मंचन पहली रात नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। कथा में कामदेव और अप्सराओं के मोहजाल में फंसे नारद भगवान विष्णु से सुंदर रूप की कामना करते हैं, किंतु उन्हें वानर का रूप मिल जाता है। दरबार में उपहास का पात्र बनने पर वे क्रोध में विष्णु को श्राप दे बैठते हैं, बाद में उन्हें अपनी भूल पर गहरा पश्चाताप होता है।यह प्रसंग दर्शकों को मोह और क्रोध से बचने का संदेश देता है।धार्मिक माहौल में डूबा गांव पूरे मंचन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़े उत्साह से उपस्थित रहे। भगवान शिव की झांकी और रामायण आरती के दौरान पूरा मैदान भक्तिमय हो गया।रामलीला समिति अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और सचिव राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटर कॉलेज महुली) ने संचालन किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!