(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
कोन / सोनभद्र – विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान में पानी को लेकर स्थानीय लोगों सहित बच्चों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बतातें चलें कि इन दिनों पांडुचट्टान प्राथमिक विद्यालय पांडु चट्टान और आंगनबाड़ी केन्द्र में लगा हैंडपम्प मरम्मत के अभाव में लगभग 6 महीनों से बंद पड़ा है जिसका नतीजा है कि बच्चों को खाना खाने के बाद लगभग 300 मीटर दूर सड़क पर जाना पड़ता है जो बच्चों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। इसी तरह विद्यालय के आस पास दो और हैंडपंप हैं जो कि मरम्मत के अभाव में बहुत देर चलाने के बाद पानी देता है जो लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या है जबकि ग्राम पंचायतों में दबी जुबान से लोगों ने बताया कि हैंड पम्प मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए का धन निकासी की जाती है। बात करें जल जीवन मिशन योजना की हर घर नल योजना की तो वह भी धरातल पर फ्लाप साबित होता दिख रहा है। जिसके संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कई क्षेत्रों में नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हो सका। सूत्रों का दावा है कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्ण दिखा दिया गया है और बात करें नियमित पेयजल जलापूर्ति करने की तो कभी इंटेक वाॅल तो कभी पंप तो कभी बिजली की समस्या बताकर लोगों के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। जहाँ केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार गरीबों और कामकाजी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चलाई थी किन्तु संबंधित विभाग या संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा उनके सपनों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय निवासी सीता चेरो , राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को हैंडपम्प की समस्या को अवगत कराया गया किन्तु इसका आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका और न ही लोगों को लोगों को नल कनेक्शन मिला है। जिसके क्रम में पत्रकारों द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत सचिव संजय यादव को अवगत कराया गया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका बल्कि उनके द्वारा अन्य लोगों की तरह पत्रकारों को भी अश्वासन मिला। जिसके ग्राम में एडीओ पंचायत सुनील पाल ने तत्काल हैंड पम्प मरम्मत कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया। प्रदर्शनकारियों संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल हैंड पम्प मरम्मत कराने की मांग किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीता चेरो, जोगेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर, संकठा गुप्ता, अतवरिया, विशाल, पंकज, संध्या सहित अन्य छात्र छात्राएं शामिल रहे।
प्राथमिक विद्यालय पांडूचट्टान के बच्चों सहित लोगों ने किया पानी को लेकर जगह जगह किया प्रदर्शन , उठाई हैंडपंप बनवाने की मांग















Leave a Reply