दिव्यांगजन भगवान समान होते हैं – विधायक उमाकांत शर्मा
चंद्रमोहन सभागार में आयोजित दिव्यांग शिविर में विकलांगों को मिली बैटरी ट्राय सायकल
सिरोंज। देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

शनिवार को जनपद पंचायत एवं नगरपालिका परिषद क्षेत्रांतर्गत आने वाले दिव्यांगजनो लिए उपकरण वितरण का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उमाकांत शर्मा ने शारीरिक एवं मानसिक रूप के 87 दिव्यांगजनो को 178 उपकरणों का वितरण किया। जिसमें 13 हितग्राहियों को बैटरी वाली ट्राइसाइकिल का भी वितरण किया गया। इस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रत्येक दिव्यांगजन का पटका माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनो सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकारों न दिव्यांगो के कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से दूरगामी और सकारात्मक कदम उठाए हैं। पहले दिव्यांगो को विकलांग कहा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें दिव्यांग कहकर समाज में सम्मान का स्थान दिलाया है। वास्तव में दिव्यांग जन भगवान के समान हैं, उनकी सेवा करना और उनकी मदद करना ईश्वरीय कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आज खेलो में भी दिव्यांगो की भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों से बड़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतकर अनेक दिव्यांगो ने भारत देश का और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर दिव्यांगजनो की वर्तमान भौतिक स्थिति की जानकारी लेते हुए नपा सीएमओ तथा जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा अभियान चलाकर दिव्यांगो को चिन्हित करे तथा उनको विदिशा ले जाकर उनके प्रमाणपत्र बनवाएं । शिविर के दौरान वार्ड क्रमांक दस में रहने वाले दिव्यांग अनुज जैन ने प्रमाण पत्र नहीं बन पाने की अपनी परेशानी से विधायक शर्मा को अवगत कराया तो उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को एक वाहन से गुरुवार को विदिशा जिला अस्पताल ले जाकर पात्रता के प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश प्रदान किए। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा ने एवं आभार जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष पुष्पा हमीर सिंह यादव, नपाध्यक्ष मनमोहन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह कुर्मी, जनपद सदस्य कलेक्टर सिंह यादव सहित जनपद सदस्य एवं नपा के पार्षदगण तहसीलदार संजय चौरसिया नपा सीएमओ रामप्रकाश साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं दिव्यांगो के परिजन मौजूद रहे।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

















Leave a Reply