Advertisement

गुप्त काशी पहुंचेगी 24 अगस्त को काशी से निकली तीर्थायन यात्रा

गुप्त काशी पहुंचेगी 24 अगस्त को काशी से निकली तीर्थायन यात्र

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

सोनभद्र। विगत वर्षों की भाँति काशी, चंदौली, मिर्जापुर,भदोही,प्रयागराज के विद्वत् सदस्यगण,चिकित्सक गण,व्यवसायी गण,शोधकर्ता गण,चिंतक गण,समाजिक कार्यकर्ता गण द्वारा काशी कथा न्यास के नेतृत्व में “गुप्तकाशी तीर्थायन यात्रा”

काशी से गुप्त काशी पहुंचेगी जिसके संपूर्ण संयोजन की व्यवस्था गुप्त काशी विकास परिषद,उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। “तीर्थायन यात्रा” इस वर्ष 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी से चलकर सोनभद्र भ्रमण पर पहुंचेगी। जहाँ सर्वप्रथम यात्रा का सर्किट हाउस सोनभद्र में गुप्त काशी विकास परिषद के संरक्षक मंडल डॉ अवधेश दीक्षित प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्रा,जगदीश पंथी, मनोज चौबे, पारसनाथ मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, नवल किशोर चौबे, उमेश ओझा , लालजी त्रिपाठी,धनंजय पाठक, सुशील त्रिपाठी, सुरेश पाठक, विनोद कुमार चौबे, आनंद त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ला, अरुणेश कुमार पांडे, अशोक कुमार तिवारी, राजकुमार चतुर्वेदी, मृगांक दुबे, धर्मेश पांडे, करुणा शंकर तिवारी,बृजेश कुमार शुक्ला, कुँवर चतुर्वेदी, नागेन्द्र पाठक, राज नारायण तिवारी, करुणाकर पाठक, प्रवीण चंद्र पांडे, कृष्णा राम दुबे,अनिल त्रिपाठी,राकेश कुमार तिवारी,अमित देव पांडे, डॉ संजय कुमार त्रिपाठी,नीरज चतुर्वेदी,आशुतोष पांडे उर्फ मुन्ना भैया, रामप्रकाश पाण्डेय, संजय शुक्ल, अरविंद कुमार दुबे, डॉक्टर देश निधि सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला के स्वागत से किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क होते हुए पंचमुखी महादेव मंदिर- भित्ति चित्र का दर्शन और अवलोकन कर,धंधरौल बांध के सौंदर्यता को देखते हुए सहस्त्र शिवलिंग का दर्शन पूजन कर, विजयगढ़ दुर्ग पहुंचेगी जहां बजरंगबली मंदिर में दर्शन कर, ब्रह्म सरोवर, रामसरोवर, शिव सरोवर का भ्रमण करते हुए नाथ संप्रदाय के गोरखनाथ के गुरु मत्स्येंद्र नाथ की तपोस्थली मच्छरमारा-गुफा में पहुंच कर दर्शन पूजन पश्चात सहभोज कार्यक्रम संपन्न होगा। इस बार यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश सरकार का लोक एवं संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग,लखनऊ भी उक्त कार्यक्रम में सहभाग कर रहा है। संस्कृति विभाग की तरफ से पुरे यात्रा के दौरान लोक गायिका रजनी तिवारी की पूरी टीम को लोक गायन हेतु शासन स्तर से निर्देश पत्र प्रेषित हो चुका है। उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण सूचना एवं रूपरेखा देते हुए गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा की जनपद के आध्यात्मिक धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से यह यात्रा अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!