Advertisement

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करें – कलेक्टर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करें – कलेक्टर

▪️सभी राजस्व अधिकारी बाढ़ के दौरान हुई क्षति का आंकलन करना सुनिश्चित करें

▪️समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

भिण्ड 04 अगस्त 2025/

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने आज समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिन अधिकारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री अंकुर रवि गुप्ता के अलावा अन्य जिला अधिकारी उपिस्थत थे इसके साथ ही अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से जुडे थे।
कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में पानी ना भरे और साफ-सफाई के निर्देश सीएमओ नपा भिण्ड को दिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम 11 अगस्त तक अपर कलेक्टर कार्यालय भिण्ड में भिजवाना सुनिश्चित किया जावे।
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के हिसाब से आयोजन और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी जाए।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिवर्ष के अनुसार राष्ट्रगान एवं सशस्त्र पुलिस जवान, होमगार्ड, एसएएफ, पुलिस बैंड इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 08 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में उपस्थित हो सकें।
कलेक्टर ने 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये हैं वे समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
उन्होंने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि ईकेवाईसी में जिनकी प्रगति कम है, वे सभी एक हफ्ते में प्रगति बढ़ाएं अन्यथा कि स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में नदियों का जलस्तर कम हो गया है, सभी राजस्व अधिकारी सर्वे का कार्य तत्काल प्रारंभ करें, अभी जहां-जहां संभव है वहां बाढ़ के दौरान हुई क्षति का आंकलन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीएचई विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त सैंपलिंग कराई जाए ताकि शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!