Advertisement

कचनरवा में पांडु नदी पर बन रहा पुलिया बना परेशानी का सबब, लोगों को हो रही है भारी परेशानी दर्जनों गाँवों के लोगों को आना जाना हुआ बंद, लोग गिरकर हो रहे हैं चोटहिल कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा केवाल पांडु नदी पुलिया का मामला, लोगों ने किया कार्रवाई की मांग

कचनरवा में पांडु नदी पर बन रहा पुलिया बना परेशानी का सबब, लोगों को हो रही है भारी परेशानी

दर्जनों गाँवों के लोगों को आना जाना हुआ बंद, लोग गिरकर हो रहे हैं चोटहिल

कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा केवाल पांडु नदी पुलिया का मामला, लोगों ने किया कार्रवाई की मांग (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश)

कोन / सोनभद्र – स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा अंतर्गत पांडु नदी पर बना पुलिया लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ। जहाँ जिले में इन दिनों झमाझम बारिश से जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ कचनरवा केवाल मार्ग पर बन रहा पुलिया लोगों के लिए इन दिनों भारी मुसीबत बना हुआ है। बतातें चलें कि कोन विकास खण्ड कचनर वा अंतर्गत पीडब्लूडी के द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है जहाँ निर्माणदायी संस्था के संबंधित ठेकेदार द्वारा पुलिया का निर्माण तो करा दिया गया किन्तु पुलिया के दोनों तरफ रोड पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जो वर्तमान में अभी दलदल में तब्दील हो गया जिससे पीपरखाड़ , केवाल, गीधिया, भालुकूदर , केरवा,आदि जगहों के लोगों के लिए सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। जहाँ आय दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और क्षेत्र के दर्जनों गाँव के लोगों प्रभावित हैं। जिसके क्रम में स्थानीय भाजपा नेता राकेश तिवारी ने निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार के उपर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जिससे लोगों को सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है उन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल आवागमन बहाल कराने व संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है। जिसके क्रम में संबंधित जे. ई को कॉल किया गया किन्तु कॉल रीसिव नहीं हुआ। इस बावत संबंधित ठेकेदार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण कार्य नहीं पूरा हो सका है जैसे ही मौसम साफ होगा तत्काल उसे कार्य पूरा करा दिया जायेगा। ग्रामीण उमाशंकर जायसवाल, विषु, मनोज आदि ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल आवागमन बहाल कराने की मांग किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!