Advertisement

सोनभद्र -चप‌इल गांव में दो साल से बंद है कोटे की दुकान।

चार किलोमीटर दूर दुसरे गांव जाकर राशन लेने को विवश।

 

चप‌इल गांव में दो साल से बंद है कोटे की दुकान।

 

पैसों की डिमांड पुरी न होने से अधिकारी दुकान आवंटन में कर रहे हीलाहवाली

 

सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

राष्ट्रीय लोक दल आपके द्वार अभियान के तहत चप‌इल गांव पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं के सामने ग्रामिणों ने गांव में राशन की दुकान बंद होने की शिकायत करते हुए बताया कि दो साल से कोटे की गांव की दुकान निरस्त है। गांव के लोगों को राशन गांव से चार किलोमीटर दूर तुर्ती गांव में जाकर लेना पड़ता है। विभाग द्वारा चप‌इल गांव की दुकान को तुर्ती से अटैच कर दिया गया है। इस दौरान लोकदल के नेताओं ने जब पुछा कि दुकान पुनः आवंटन क्यों नहीं किया विभाग ने तो

ग्रामिणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया और बताया कि कोटे की दुकान की सारी पेपर फारमेलिटी पुरी होने के बाद अतिरिक्त धनराशि की डिमांड न पुरी होने के कारण अबतक गांव में दुकान चालू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय लोक दल और ग्रामिणों की बातचीत का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने विडियो को जिलाधिकारी सोनभद्र को टैग करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा लोकदल आपके द्वार अभियान के तहत् चतरा विकास खंड के चप‌इल ग्राम सभा में कोटे की दुकान आवंटन में पैसों की वसूली के लिए हीलाहवाली करते हुए जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ग्रामिणों को परेशान करने का मामला सामने आया है। जो सरकार की जीरो टॉलरेंस की मंशा के अनुरूप नहीं है और जनहित में चिंता का विषय भी है।

गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र से तत्काल मामले को गंभीरता से लेते चप‌इल गांव में कोटे की दुकान बहाल कराने की मांग किया है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!