Advertisement

मनसा पूरण हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई

मनसा पूरण हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई

गंजबासौदा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

गंजबासौदा -नगर में आज श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा व श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से गंजबासौदा में मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर डॉ. विनीत तिवारी एवं श्रीमती डॉ. कंचन तिवारी को सपत्नीक यजमान बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर से रघुवंशी समाज धर्मशाला में समापन हुआ कलश यात्रा का जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया बैंड बाजे ढोल नगाड़े आतिशबाजी से क्षेत्र गूंज उठा। इस यात्रा में यजमान डॉ. विनीत तिवारी के सिर पर श्रीमद् भागवत पुराण विराजमान थी , कलश यात्रा के दौरान रास्ते में भक्तों ने , ठाकुर जी एवं श्रीमद् भागवत पुराण एवं कलश यात्रा में शामिल हुए
कलश यात्रा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे भगवत रसिक पूज्य श्री उज्जवल कृष्ण जी महाराज, हनुमान मंदिर मूडरी धाम के महंत श्री परशुराम दास जी महाराज, मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर के महंत श्री रामगुलाम दास जी महाराज सहित अनेक साधु-संतों व धर्म प्रेमी भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


रघुवंशी समाज धर्मशाला में आयोजित कथा का पूज्य श्री उज्जवल कृष्ण जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रीमद् भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संगम है। यह न केवल प्रभु श्री कृष्ण के दिव्य चरित्र का वर्णन करता है, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस कथा को श्रवण करने से मनुष्य के मन की शंकाएं दूर होती हैं और वह परम आनंद की प्राप्ति करता है।” उनकी दिव्य वाणी ने सभी श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर आत्मिक आनंद की अनुभूति कराई। यह अवसर सभी भक्तों के लिए अविस्मरणीय और हृदय को स्पर्श करने वाला रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामेश्वरम से पधारे श्री रामसेवक दास, पंडित श्याम शर्मा, पंडित महेश शास्त्री, श्री कृष्ण तिवारी (अन्नू महाराज), प्रीति तिवारी, रामकृष्ण रघुवंशी (ठेकेदार), पार्षद मनीष विश्वकर्मा, हरि कृष्ण तिवारी, गजराज राय, देवेंद्र भावसार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ने भक्तों के लिए भक्ति, ज्ञान और आनंद का अनुपम संगम बनकर उनके जीवन को प्रभु श्री कृष्ण की कृपा से आलोकित किया । बता दे कलश यात्रा में झमाझम बारिश हुई भक्तों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!