
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर श्री वार्ष्णेय सभा बहजोई द्वारा उपभोक्ताओ को जागरूक करने के लिए एक गोष्टी का आयोजन चंदौसी रोड स्थित यश वर्धन वोडाफोन के प्रतिष्ठान पर किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे सभा के अध्यक्ष लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हमारी संस्था द्वारा एक अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा आज के समय में हम कई माध्यम से अपने-अपने उपभोक की वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्लेटफार्मो का इस्तेमाल करते हैं तो भी ई प्लेटफॉर्म पर अधिकतर ठगी हो रही है उससे उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उन ठगी से बचाव के लिए जागरूकता के कार्यक्रम करने होंगे।सभा के सचिव यश बर्धन वोडाफोन ने बताया कि अधिकतर मोबाइलों को उपभोक्ता ऑन लाइन प्लेटफार्म से खरीदते हैं और जो उन्हें खरीदने के बाद पता चलता है कि उसमें साबुन की टिकिया एवं अन्य चीज निकलना आम बात हो गई है और उपभोक्ता अपने आप को ठगा महसूस करते हैं उन सब की लड़ाइयां को कहां लड़ा जा सकता है कैसे न्याय मिले इसके लिए जनपद स्तर पर उपभोक्ता संरक्षण आयोग का गठन है हमें हर उपभोक्ताओं को जागरूक करना होगा सभा के सदस्य जय अवतार ने बताया कि युवाओं को तंबाकू आदि के सेवन से बचाव के लिए जागरूक करना तथा उन पर एक्सपायरी डेट को पहचाना आदि जरूरी है इसके लिए हमें हर व्यक्ति को जागरूक करना होगा पूर्व सभासद आयुष कुमार वार्ष्णेय ने बताया की हर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है और जागरूकता अभियान को बखूबी संस्था द्वारा चलाया जाएगा इस अवसर पर विपिन कुमार , विकास कुमार विक्की, राहुल टाईगर एडवोकेट , सौरभ कुमार ,सचिन कुमार ,गौरव शंकर गोलू, चिराग वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय,पारस गोपाल, अमित कुमार सर्राफ प्रवीन कुमार, नितिन कुमार आयरन, सुमित कुमार वार्ष्णेय DR आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करें कार्यक्रम का संचालन यशवर्धन वोडाफोन द्वारा तथा अध्यक्षता लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट द्वारा की गई।
००रिपोर्टर मुकेश कुमार, बहजोई की रिपोर्ट००















Leave a Reply