Advertisement

सोनभद्र – एस.टी.एफ. व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 नफर डोडा पोस्ता तस्कर को किया गया गिरफ्तार,

 

 

एस.टी.एफ. व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 नफर डोडा पोस्ता तस्कर को किया गया गिरफ्तार,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निर्देशन में आज दिनांक-20.06.2025 को समय 01.25 बजे एस.टी.एफ. व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हिन्दुआरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मीरजापुर रोड से एक एक अदद डी.सी.एम. वाहन से 1806.56 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये) बरामद कर मौके से 02 नफर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-649/2025. धारा 8/18/25/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

विवरण पूछताछ- पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि डोडा पोस्ता रांची झारखण्ड से लोडकर बरेली जनपद लेकर जाकर बेच देते हैं। जहां उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –

01. अकरम खां पुत्र मुल्तान खां निवासी मकरन्दपुर कुड्डा थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 35 वर्ष।

02. मो0 आरिफ पुत्र हनीफ अंसारी निवासी क्यूना शादीपुर थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 32 वर्ष।

 

वांछित अभियुक्त का विवरण

01. अनीश अंसारी अज्ञात।

 

बरामदगी का विवरण-

1. 1806.56 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये) बरामद

 

गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-

1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 जावेद आलम सिद्दीकी एस.टी.एफ. लखनऊ।

3. उ0नि0 आशुतोष राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

4. उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

5. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश मिश्र एस.टी.एफ. लखनऊ।

6. कमाण्डो रामबली गिरी एस.टी.एफ. लखनऊ।

7. हे0का0 मृत्युंजय सिंह एस.टी.एफ. लखनऊ।

8. का0 रईस अहमद एस.टी.एफ. लखनऊ।

9. हे0का0 कन्हैया लाल यादव, हे0का0 संदीप कुमार यादव, का0 अभिमन्यू पाण्डेय, का0 विशाल गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!