खंडार रिपोर्टर भगवान शर्मा जिला सवाईमाधोपुर राजस्थान
सवाई माधोपुर: ”वंदे गंगा“ जल सरंक्षण जन अभियान“ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में फार्म पौण्ड, सिंचाई पाईप लाइन गतिविधियों की 240 प्रशासनिक एवं 34 वित्तीय स्वीकृतियां जारी

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार ”वंदे गंगा“ जल सरंक्षण जन अभियान“ 5 से 20 जून, 2025 के तहत गुरूवार को उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) सवाई माधोपुर के सभागार में कृषि एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल ने जल संरक्षण की उपयोगिता एवं फार्म पौण्ड, सिंचाई पाईप लाइन गतिविधियों की 240 प्रशासनिक एवं 34 वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर किसानो को इनकी प्रति प्रदान की गयी।
मुख्य वैज्ञानिक केवीके सवाई माधोपुर डॉ. बी.एल. ढाका ने किसानों को प्राकृतिक, जैविक, प्रसीजन खेती के बारे में जानकारी दी। उप निदेशक आत्मा अमर सिंह ने आत्मा योजनान्तर्गत प्रगतीशील किसानों को ब्लॉक/जिला/राज्य स्तर पर मिलने वाले पुरूस्कार के बारे में जानकारी दी। उप निदेशक उद्यान फूल उत्कृष्ठता केन्द्र लखपत लाल मीना ने पानी की कम आवश्यकता वाले फूलों की नवीन तकनिकों के माध्यम से होने वाली खेती के बारे में जानकारी प्रदान की। कृषि अधिकारी राजाराम शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला उपरांत कार्यलय परिसर में लघु सिंचाई संयंत्रों, वर्मी कम्पोस्टिंग, प्राकृतिक खेती मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत परिसर में साफ-सफाई एवं तुलसी के पौधे का पौधारोपण किया गया। मंच संचालन सहायक कृषि अधिकारी सुरेश चन्द स्वर्णकार ने किया। इस अवसर पर बृजेश कुमार मीना, सहायक निदेशक उद्यान, राजेन्द्र बैरवा, रामप्रसाद मीना, डॉ. अनुपम गोयल कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।
आज आयोजित होगे ये कार्यक्रम:- राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 5 से 20 जून, 2025 तक वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत अधिकाधिक वर्षा जल संग्रहण, विद्यमान जल स्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 जून को जल संसाधन विभाग द्वारा जल उपभोक्ता समूहों द्वारा कार्यक्रम, जल शक्ति अभियान कैच द रैन, जल संचय जन भागीदारी एवं नये पूर्ण कार्यो का लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा। इसी प्रकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, आरटीडब्ल्यूएचएस तकनीक की जानकारी, जल बचत के लिए जनजाग्रति एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यो का लोकार्पण किया जाएगा।

















Leave a Reply