सुधान्शू गोस्वामी
सिंध नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला ,एनडीआरएफ की टीम ने शव खोजा।
दतिया के डीपार थाना अंतर्गत रुहेरा गांव से निकली सिंध नदी में डूबे दीपेंद्र रामअवतार जाटव (19) का 24 घंटे बाद शव बरामद हुआ। दीपेंद्र की लाश घटना स्थल से लगभग 50 मीटर दूर बह कर पहुंच गई थी। पुलिस, ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शव बरामद हुआ । शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुहेरा गांव के निवासी दीपेंद्र जाटव बुधवार दोपहर 12 बजे सिंध नदी में नहाने गया था। नहाते समय दीपेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही भास्कर शर्मा ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अरमान की खोजबीन कराई। बुधवार देर रात तक सफलता नहीं मिलने पर पुलिस सुस्त पड़ गई। वहीं, दीपेंद्र का परिवार उम्मीद की आखिरी किरण लेकर नदी के किनारे ही टकटकी लगाए रखे थे। हालांकि, गुरुवार को पुलिस ने एनडीआरफ की मदद से शव को खोज लिया। शव मिलने के बाद से ही परिवार के लोगों में कोहराम है।


















Leave a Reply