Advertisement

सुसनेर-सड़क दुर्घटना में मां चोसठ के पुजारी ओमप्रकाश गिरी की पत्नी व छोटे बेटे की एक साथ मौत।

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली

सड़क दुर्घटना में मां चोसठ के पुजारी ओमप्रकाश गिरी की पत्नी व छोटे बेटे की एक साथ मौत।

सुसनेर / सोयत कलां में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत से सोयत क्षेत्र मैं छाया मातम सोयत क्षेत्र के समीप सल्याखेड़ी निवासी राजेश पिता सीताराम गोस्वामी की बुधवार रात में अमरकोट के समीप दुर्घटना में मौत हो गई थी उसी की अंत्येष्टि में शामिल होने गुरुवार प्रात 8:00 बजे गायत्री बाई पति ओमप्रकाश गिरी अपने 3 वर्षीय पुत्र के साथ अपने ननदोई के बीमार बेटे से मिलकर पाटन से सोयत आने के लिए कमांडर जीप में बैठे थे कि पाटन के समीप माधोपुर ब्रिज पर एकाएक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार RJ -20-CF3149 खड़ी कमांडर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि कमांडर जीप में बैठे मां बेटे की गाड़ी पलटने से मौके पर ही मौत हो गई | कार टक्कर करने के बाद ड्राइवर कार को लेकर फरार हो गया लेकिन कार की टक्कर से गाड़ी नंबर प्लेट वहीं टूट कर गिर गई जिससे कि पुलिस खोजबीन कर रही है| जैसे ही मां बेटे की मौत की खबर परिवार में पति एवं बड़े बेटे को लगी मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो पति ओमप्रकाश गिरी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया एवं बड़े बेटे को पता ही नहीं था कि उसकी मां एवं उसका छोटा भाई अब उनके बीच नहीं रहे, हर कोई यह खबर सुनकर शौक एवं गम मे चला गया कोई भी व्यक्ति अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहा थे l मां 64 के पुजारी ओमप्रकाश गिरी अपने छोटे बेटे लक्षित गिरी का 4 वर्ष पूर्ण होने पर 17 मार्च को उसके जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था l मां बेटे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के लोग शामिल हुए ।

https://satyarath.com/https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!