Advertisement

सुसनेर-40 लख रुपए से किया जाएगा, बस स्टैंड के तालाब का जीरणोद्धार।

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली

40 लख रुपए से किया जाएगा, बस स्टैंड के तालाब का जीरणोद्धार।

18 लाख की लागत से होगा, शहीद पार्क का सौंदर्यकरण!

सुसनेर नि. प्र. / अतिरिक्त अमृतम 2.0 ग्रीन स्पेस योजना अंतर्गत नगर के नवीन बस स्टैंड के समीप बने तालाब के जीरणोद्धार का कार्य 40 लाख़ रुपए की लागत से होगा। वहीं नवीन बस स्टैंड स्थित शहीद पार्क मैं भी 18 लाख़ रुपए की लागत से सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार की दोपहर में नगर परिषद के ठेकेदार ने लेआउट डालकर किसका कार्य प्रारंभ करने की तैयारी भी की है। आज गुरुवार को इसका भूमि पूजन किया जाकर के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सावला, इंजीनियर अरविंद गौड़, अरविंद बघेल एवम अरिहंत कंस्ट्रक्शन फर्म के कर्मचारी भी मौजूद रहे। जानकारी अनुसार सहित पार्क अति प्राचीन है, इस पार्क परिसर में शहीद स्तंभ भी बना हुआ है जिसको शहीदों की स्मृति में बनाया गया था। जो आज भी क्षेत्र के शहीद व दिवंगत सैनिकों की याद दिलाता है। इस शहीद पार्क का सौंदर्य कारण वह तालाब के दोनों द्वारा से नगर वासियों को इसका लाभ भी मिल सकेगा। इस पार्क के सौंदर्यकरण की योजना में नगर परिषद के द्वारा पोधारोपण किया जाकर के झूले व अन्य मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!