Advertisement

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में पहली बार हुआ सफल SMA बायपास ऑपरेशन

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में पहली बार हुआ सफल SMA बायपास ऑपरेशन

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा

5 साल से पेट दर्द से परेशान मरीज को मिली राहत – सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में पहली बार हुआ सफल SMA बायपास ऑपरेशन (Superior Mesenteric Artery Bypass Surgery – आंतों में खून पहुँचाने वाली मुख्य नस का बायपास) आगरा के रामबाग निवासी 55 वर्षीय श्री सोहन सिंह, जो चाय की दुकान चलाते थे, पिछले 5 वर्षों से पेट में तेज़ दर्द की परेशानी से जूझ रहे थे।
जैसे ही खाना खाते, पेट में इतना दर्द होता कि उन्होंने धीरे-धीरे खाना-पीना ही छोड़ दिया।


इस दौरान उन्होंने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, सभी जरूरी जाँचें कराईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस इलाज के चक्कर में उनकी आर्थिक हालत भी बुरी तरह प्रभावित हुई। इलाज कराते-कराते तो खेत तक बिक गया… लगभग 32 लाख रुपये खर्च हो गए,” श्री सोहन सिंह भावुक होकर बताते हैं। इस दौरान उनका वजन भी 80 किलो से घटकर 44 किलो रह गया। आख़िरकार पेट की CT एंजियोग्राफी में यह पता चला कि आंतों में खून ले जाने वाली मुख्य नस (Superior Mesenteric Artery) में 90% तक रुकावट (ब्लॉकेज) है। इसका इलाज केवल SMA बायपास नाम की जटिल सर्जरी से ही संभव था। जब यह रिपोर्ट आगरा में दिखाई गई तो कहा गया कि यह सर्जरी यहाँ नहीं हो सकती, और मरीज को दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया। लेकिन मरीज ने बताया कि AIIMS में भी महीनों कोशिशों के बाद ऑपरेशन का नंबर नहीं आया। थक-हारकर श्री सोहन सिंह ने आगरा लौटकर वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ए.के. गुप्ता से संपर्क किया। डॉ. गुप्ता ने उन्हें SN मेडिकल कॉलेज के CTVS सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के पास भेजा।
डॉ. सुशील सिंघल और उनकी टीम ने मरीज को भर्ती कर इस जटिल ऑपरेशन की योजना बनाई। ऑपरेशन में बंद नस की जगह एक नई नस से बायपास बनाकर आंतों में फिर से खून का बहाव शुरू किया गया। यह सर्जरी आगरा और आस-पास के इलाकों में पहली बार की गई और पूरी तरह सफल रही। आज श्री सोहन सिंह पूरी तरह ठीक हैं, अच्छा खा रहे हैं और अब पेट दर्द की कोई परेशानी नहीं है। 5 साल की तकलीफ़ के बाद अब उन्हें राहत मिली है। इस सर्जरी को सफल बनाने वाली टीम: CTVS सर्जन डॉ. सुशील सिंघल, डॉ. विजय साहनी, डॉ. सिमटे, डॉ. ईशान, डॉ. शुभांशु अग्रवाल, सीटीवीएस स्टाफ सचिन, मोनू एनेस्थीसिया टीम: डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ नरेंद्र, डॉ. सृष्टि, डॉ. सर्वेश, डॉ. आकांक्षा, डॉ. उमेश सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानिया का विशेष सहयोग रहा। SNMC के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा:
अब SN मेडिकल कॉलेज, आगरा में सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा देश के बड़े संस्थानों जैसी जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!