सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर हेमासर गांव के पास बीकानेर रतनगढ़ सवारी गाड़ी की चपेट में आने से रविवार शाम को एक युवक की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि रेलवे द्वारा सूचना मिली कि हेमासर गांव के पास रेलपटरी पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो युवक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल से युवक की पहचान उपखंड के आडसर गांव निवासी रमेश (30) जाट पुत्र चिमनाराम जाट के रूप में हुई। ट्रेन के चपेट में आने से युवक की धड़ शरीर से अलग हो गई। प्राथमिक दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। शव को राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
















Leave a Reply